ओके::फ्लैग-मिशन इंद्रधनुष व फाइलेरिया कार्यक्र म के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई

–स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी -जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम नहीं चल रहा है, वहां के जनसमुदाय व लाभार्थियों को जागरूक करने पर बलतस्वीर: 11 जानकारी देते चिकित्सक, 12 उपस्थित स्वास्थ्य कर्मीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड पीएचसी में मिशन इंद्रधनुष एवं फाइलेरिया कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर रविवार को बैठक […]

–स्वास्थ्य कर्मियों को दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी -जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम नहीं चल रहा है, वहां के जनसमुदाय व लाभार्थियों को जागरूक करने पर बलतस्वीर: 11 जानकारी देते चिकित्सक, 12 उपस्थित स्वास्थ्य कर्मीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड पीएचसी में मिशन इंद्रधनुष एवं फाइलेरिया कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर रविवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला बेसरा ने की. सीएच डॉ सीके शाही ने दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी. सीएस डॉ शाही ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है. इसके लिए जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंतर्गत मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम नहीं चल रहा है. वहां के जनसमुदाय व लाभार्थियों को जागरूक करें. मिशन इंद्रधनुष हल्ला बोल के तहत सहिया के माध्यम से लाभार्थियों के घर आमंत्रण पत्र भेजें. वहीं डॉ बेसरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी एएनएम, बीटीटी, एलएचबी, सुपरवाइजर को पूरी लगन के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. डॉ बेसरा ने कहा कि पांच से सात मई तक चलने वाले फ ाइलेरिया कार्यक्रम के तहत शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को छोड़ कर सभी को दवा खिलायी जायेगी. मौके पर संतोष झा, अनजार अहमद, दिनेश मंडल, प्र ाद कुमार, कुमार आलोक, पुष्पा कुमारी, प्रेमलता टुडू, सरिता कुमारी, रेणु देवी, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, साधना कुमारी, नीलम कुमारी, विशाखा कुमारी, मर्शीला मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >