अगलगी में तीन घर राख

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के ठाकुर नहान गांव में शुक्रवार को अगलगी में तीन घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उठी चिंगारी से शुकर सिंह, विजय सिंह व प्रेमलाल सिंह का घर जल कर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में हजारों की क्षति बतायी […]

पोड़ैयाहाट : प्रखंड के ठाकुर नहान गांव में शुक्रवार को अगलगी में तीन घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उठी चिंगारी से शुकर सिंह, विजय सिंह व प्रेमलाल सिंह का घर जल कर राख हो गया.
अगलगी की इस घटना में हजारों की क्षति बतायी जाती है. अगलगी पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है. शनिवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर मुआवजा देने की मांग की. बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने बताया कि कर्मचारी को गांव जा कर जांच करने के लिए कहा गया है. जांच के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >