ओके::ऑलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ की जयंती चार को धूमधाम से मनाने का निर्णय

-संताली साहित्य एवं कला संस्कृति परिषद् की बैठक हुई-कार्यक्रम की तैयारी को लेकर छात्राओं को दिये गये कई निर्देशतस्वीर: 24 बोलते मनचन हांसदा, 25 उपस्थित महिला कॉलेज की छात्राएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा महिला कॉलेज आदिवासी कल्याण छात्रावास के सभागार में शनिवार को संताली साहित्य एवं कला संस्कृति परिषद् की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता छात्र नायिका […]

-संताली साहित्य एवं कला संस्कृति परिषद् की बैठक हुई-कार्यक्रम की तैयारी को लेकर छात्राओं को दिये गये कई निर्देशतस्वीर: 24 बोलते मनचन हांसदा, 25 उपस्थित महिला कॉलेज की छात्राएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा महिला कॉलेज आदिवासी कल्याण छात्रावास के सभागार में शनिवार को संताली साहित्य एवं कला संस्कृति परिषद् की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता छात्र नायिका सुजाता किस्कू ने की. बैठक में सचिव मनचन हांसदा ने बताया कि संताली साहित्य ऑलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ का जन्मोत्सव चार मई को धूमधाम से मनाया जायेगा. जयंती की तैयारी को लेकर छात्राओं को दिशा-निर्देश दिया गया है. सचिव श्री हांसदा ने बताया कि सुंदरपहाड़ी के केरवार से हपड़ाम अखाड़ा तथा महिला कॉलेज की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. चार मई को महिला कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चुंडा सोरेन व विशिष्ट अतिथि शिवलाल मरांडी बेचारा एवं तेजनारायण मुर्मू शिरकत करेंगे. मौके पर मनोज हेंब्रम, सोनेलाल मुर्मू, सुजीत मरांडी, सुजाता किस्कू, बाहामय मरांडी, छवि किस्कू, आगनेश हांसदा, सुबोध हांसदा, विश्वजीत बास्की, सबिना मुर्मू, शोभा बेसरा, प्रमीला हेंब्रम, सबिता मरांडी, सुनीता किस्कू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >