ओके.... सुंदर जलाशय की जांच को पहुंचे अधिकारी

तस्वीर: 20 जांच करते सिंचाई विभाग के पदाधिकारी-देवघर से आये थे सिंचाई विभाग के अधिकारी.प्रतिनिधि, महगामासुंदर जलाशय से निकलने वाले नहरों की जांच बुधवार को सिंचाई विभाग देवघर से आयी टीम ने किया. कार्यपालक अभियंता नरेश प्रसाद मंडल ने नहरों की जांच की. टीम ने इसके लिए प्रतिवेदन भी तैयार किया. नहरों की खुदाई की […]

तस्वीर: 20 जांच करते सिंचाई विभाग के पदाधिकारी-देवघर से आये थे सिंचाई विभाग के अधिकारी.प्रतिनिधि, महगामासुंदर जलाशय से निकलने वाले नहरों की जांच बुधवार को सिंचाई विभाग देवघर से आयी टीम ने किया. कार्यपालक अभियंता नरेश प्रसाद मंडल ने नहरों की जांच की. टीम ने इसके लिए प्रतिवेदन भी तैयार किया. नहरों की खुदाई की भी जांच की गयी. वहीं टीम ने इस बात की जांच की कि नहरों से निकलने वाले पानी का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं. ज्ञात हो कि किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2014-15 में सुंदर जलाशय से निकलने वाले नहरों की खुदाई की गयी थी. टीम में सुरेश चंद्र साह आदि थे. श्री मंडल ने बताया कि नहरों का भौतिक सत्यापन किया गया है. इसकी रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >