ओके::विद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली

प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के नेपूरा व मछिया सिमरडा पंचायत में विद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. नेपूरा पंचायत के ककना कन्या प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, परासी, मौलनाकिता व मध्य विद्यालय मछिया सिमरडा आदि गांवों में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय […]

प्रतिनिधि, गोड्डा सदर प्रखंड के नेपूरा व मछिया सिमरडा पंचायत में विद्यालय चलें, चलायें अभियान को लेकर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. नेपूरा पंचायत के ककना कन्या प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, परासी, मौलनाकिता व मध्य विद्यालय मछिया सिमरडा आदि गांवों में जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय चलें, चलायें अभियान को सफल बनाने की अपील की. बच्चों ने गांव-गांव घूम कर अभियान को सफल बनाने की अपील की. वहीं स्कूलों में भी अभियान की सफलता को लेकर बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति पर जोर दिया गया. रैली में शामिल बच्चों ने जागरूकता संबंधी नारे भी लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >