ओके::बढ़ौना गांव में आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल

तस्वीर: 04 घायल महिला का इलाज करते नगर प्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार बढ़ौना निवासी कैलो मांझी की पत्नी खनिया देवी के साथ पड़ोस की महिला ललिता देवी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. […]

तस्वीर: 04 घायल महिला का इलाज करते नगर प्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार बढ़ौना निवासी कैलो मांझी की पत्नी खनिया देवी के साथ पड़ोस की महिला ललिता देवी की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें खनिया देवी के सिर में चोट आयी है. खनिया देवी ने नगर थाना को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. दिये गये आवेदन में उसने बताया कि ललिता देवी के साथ वीणा कुमारी आदि द्वारा मारपीट की गयी. वहीं नगर थाना प्रभारी संजय कुमार के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >