गोड्डा : डाड़े-पोड़ैयाहाट मार्ग में अज्ञात बाइक की ठोकर से एक वृद्ध घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग में हाट कर घर लौट रहे भोला सिंह (60 वर्ष) को अज्ञात बाइक चालक धक्का मार कर फरार हो गया.
जिसमें भोला सिंह का दायां पैर टूट गया. भोला सिंह मूलत: पोड़ैयाहाट प्रखंड के भेलवा गांव के रहने वाले हैं. पत्नी शंकरिया देवी ने बताया कि बाइक चालक ठोकर मार कर फरार हो गया. सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ डीके चौधरी द्वारा वृद्ध का इलाज किया गया.
