बोआरीजोर: मंगलवार को बोआरीजोर वन क्षेत्र के एसीएफ अनिल कुमार द्वारा छोटा शहरपुर व गोपाली साइट का निरीक्षण किया गया. श्री कु मार ने जानकारी में बताया कि वन विभाग की ओर से छोटा शहरपुर में स्थायी पौधशाला का निर्माण कराया गया है. जिसमें 90 हजार सागवान, आंवला, अर्जुन आदि पौधा को तैयार किया जा रहा है.
छोटा शहरपुर के पहाड़ी क्षेत्र में जून जुलाई में पौधा रोपण कार्य किया जायेगा. वहीं, श्री कुमार द्वारा गोपाल साइट में बनाये गये चेक डैम का निरीक्षण किया गया. बताया कि इस चेक डैम के पानी से पहाड़ी क्षेत्र के जीव जंतु व आस-पास के ग्रामीणों को पानी क ा सेवन करेंगे. रेंजर रामचंद्र पासवान, वन पाल अब्दुल रहमान, वनरक्षी परशुराम आदि उपस्थित थे.
