ओके::डेढ़ वर्ष का बच्चा झुलसा, हालत गंभीर

तस्वीर: 15 अस्पताल में इलाजरत डेढ़ वर्ष का बच्चा साथ में उसकी मांनगर प्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट के कठौन गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान हेमंत मेरी का डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम खेलते-खेलते खौलते हुए पानी को अपने ऊपर गिरा लिया. इस कारण वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर […]

तस्वीर: 15 अस्पताल में इलाजरत डेढ़ वर्ष का बच्चा साथ में उसकी मांनगर प्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट के कठौन गांव में सोमवार को खाना बनाने के दौरान हेमंत मेरी का डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम खेलते-खेलते खौलते हुए पानी को अपने ऊपर गिरा लिया. इस कारण वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं बच्चे की मां बुलबुल देवी ने बताया कि चूल्हे पर गरम पानी चढ़ा था. इस दौरान शिवम खेलते-खेलते खौलते पानी वाले बरतन को अपने शरीर पर गिरा लिया. इस कारण उसका सिर व बदन पूरी तरह झुलस गया. चिकित्सक डॉ अनंत कुमार झा की देख-रेख में बच्चे का इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >