जिला टेनिस बॉल प्रतियोगिता 26 से

नगर प्रतिनिधि,गोड्डास्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल से किया जायेगा. संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि 10 वीं जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ व नव प्रभात मिशन स्कूल के संयुक्त बैनर तले किया जायेगा. प्रतियोगिता में […]

नगर प्रतिनिधि,गोड्डास्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल से किया जायेगा. संघ के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि 10 वीं जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ व नव प्रभात मिशन स्कूल के संयुक्त बैनर तले किया जायेगा. प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाडि़यों क ो पंद्रह से सत्रह मई तक हजारीबाग में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. सचिव श्री झा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम का रजिस्ट्रेशन व इंट्री कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल तय की गयी है. प्रतियोगिता का संयोजक मनीष सिंह व सह संयोजक अमित सिंह को बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >