हनवारा: महगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक शव कुएं से बरामद किया था. थाना पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज किया है. थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के ही बच्चन सोरेन, ताला मरांडी, पुतिल सोरेन, बाबुचंद्र सोरेन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मृतक विमल सोरेन के चाचा संझला सोरेन ने चारों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. संझला सोरेन ने बताया कि उनका भतीजा संझला सोरेन घर का एकलौता लड़का था. जमीन जोतने के दौरान इन चारों लोगों ने ही जान मारने की धमकी दी थी. जमीन को लेकर पूर्व में भी इनसे विवाद हुआ था.
