ओके::फ्लैग-झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की बैठक में लिया गया निर्णय

गोड्डा: शहीद स्तंभ परिसर में रविवार को झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की जिला समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र सिंह ने की. डॉ सिंह ने बताया कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों को सरकार सम्मान व पेंशन नहीं दे रही है. सरकार आंदोलनकारियों के लिए ना ही कोई कार्य कर रही है व ना ही […]

गोड्डा: शहीद स्तंभ परिसर में रविवार को झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा की जिला समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र सिंह ने की. डॉ सिंह ने बताया कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारियों को सरकार सम्मान व पेंशन नहीं दे रही है. सरकार आंदोलनकारियों के लिए ना ही कोई कार्य कर रही है व ना ही अब तक कोई ठोस निर्णय लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में 29 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. डॉ सिंह ने बताया कि मशाल जुलूस कार्यक्रम के बाद गोड्डा बंद करने का निर्णय लिया गया है.

सभी आंदोलनकारी आंदोलन को धारदार करते हुए 30 अप्रैल को मांगों के समर्थन में गोड्डा बंद करायेंगे. 26 को बनेगी रणनीति, जुटेंगे आंदोलनकारी डॉ सिंह ने बताया कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोरचा के जिला समिति के बैनर तले जिला कार्यकारिणी समिति क ी बैठक 26 अप्रैल को रखी गयी है.

इस बैठक में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे. बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. अब सरकार से होगी आर-पार की लड़ाई आंदोलनकारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड वनांचल आंदोलनकारी के मांगों को सरकार दर किनार करने का काम कर रही है. इस मामले में आंदोलनकारी चुप नहीं बैठेंगे. मांगों को लेकर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी. इस दौरान उस्मान गनी सिद्दकी, सुभाष मंडल, नूर मोहम्मद अंसारी, नकुल हेंब्रम, विलाश मंडल, डॉ जेके पोद्दार, नंदकिशोर साह, अरविंद कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >