पांच स्कूली बसों से वसूला गया 10 हजार का जुर्माना

गोड्डा : जिला परिहवन विभाग ने शनिवार को भी बगैर परमिट के चल रहे स्कूली बसों पर शिकंजा कसा. विभाग की ओर जांच अभियान चलाकर तीन स्कूल के पांच बसों पर कार्रवाई की गयी. इन बसों पर परिवहन विभाग ने दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. भुगतान किये जाने के बाद बस चालकों को […]

गोड्डा : जिला परिहवन विभाग ने शनिवार को भी बगैर परमिट के चल रहे स्कूली बसों पर शिकंजा कसा. विभाग की ओर जांच अभियान चलाकर तीन स्कूल के पांच बसों पर कार्रवाई की गयी.

इन बसों पर परिवहन विभाग ने दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. भुगतान किये जाने के बाद बस चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है. साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी स्कूली बसों को परमिट के साथ बसों को चलाये जाने का निर्देश दिया गया है.इसमें संत थॉमस की दो, बेथेल मिशन स्कूल की एक व भरत भारती विद्यालय को दो बस है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >