दो प्रखंडों में चलाया जागरूकता अभियान

सोशल एसोसिएशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को पहुंचा रहे जन जन तकतस्वीर : 08 एसोसिएशन सदस्यों की नगर प्रतिनिधि,गोड्डास्वामी विवेकानंद सोशल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा दो प्रखंडों में जन जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया. संस्थापक सह अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने जानकारी में बताया कि जिले के दो प्रखंड मेहरमा व ठाकुरगंगटी क्षेत्र […]

सोशल एसोसिएशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को पहुंचा रहे जन जन तकतस्वीर : 08 एसोसिएशन सदस्यों की नगर प्रतिनिधि,गोड्डास्वामी विवेकानंद सोशल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा दो प्रखंडों में जन जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया. संस्थापक सह अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने जानकारी में बताया कि जिले के दो प्रखंड मेहरमा व ठाकुरगंगटी क्षेत्र में अभियान चलाकर स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. श्री ठाकुर ने कहा कि महान संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व को एक नयी दिशा दी थी, हम सभी उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिज्ञा करें. स्वामी ली के सर्व धर्म समभाव का संदेश पूरे भारत में प्रचारित और प्रसारित करें. हम शांति, सुरक्षा व धर्मनिरपेक्षता के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे. सभी धर्मों का आदर करेंगे, अनादर करने वाले बंधुवों को भी साथ करने की चेष्टा करेंगे. समाज में दबे कुचले, असहाय व नि:शक्त नागरिक को सम्मानपूर्वक रोजी-रोटी भी मिले, इस ओर गंभीर प्रयास करेंगे. समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों में जलसा-ए-आम का आयोजन, युवा शक्तियों की सारी ऊर्जा राष्ट्र को समर्पित करने में अग्रणी भूमिका को लेकर संकल्पित होंगे. हमारा धर्म ही हमारे राष्ट्रीय जीवन का मूल आधार है. इस दौरान उपाध्यक्ष स्नेहलता मरांडी, सचिव पंडित सुधीर झा शास्त्री, कोषाध्यक्ष चंदा कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >