प्रतिनिधि, हनवारामहगामा में ममता वाहन चालक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. चालकों ने निर्णय लिया कि मांगों को लेकर स्थानीय विधायक अशोक भगत का घेराव किया जायेगा. चालक संघ के सदस्यों बुधवार को सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता वाहन चालकों की हड़ताल को खत्म कराये जाने में सरकार विफल साबित हुई है. हड़ताल अब तक जारी है. चालकों ने बताया कि सरकार आश्वासन देकर मुकर गयी है. बताया कि सरकार द्वारा भाड़ा यथावत रखे जाने की मांग पर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिया गया था. चालकों ने बताया कि मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है. वहीं ममता वाहन चालकों के हड़ताल पर चले जाने से हॉस्पिटल में संस्थागत प्रसव में कमी देखी जा रही है. पिछले वर्ष की अनुपात में संस्थागत प्रसव में कमी आयी है. चालक संघों ने मामले को लेकर स्थानीय विधायक अशोक भगत का घेराव का निर्णय लिया है. इस दौरान चालक संघ के नीलेश सिंह, रामदेव यादव, राजकुमार, विष्णु यादव, महेश व संजीव मुख्य रूप से थे.
ममता वाहन चालक संघ करेगा विधायक का घेराव
प्रतिनिधि, हनवारामहगामा में ममता वाहन चालक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. चालकों ने निर्णय लिया कि मांगों को लेकर स्थानीय विधायक अशोक भगत का घेराव किया जायेगा. चालक संघ के सदस्यों बुधवार को सूबे की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता वाहन चालकों की हड़ताल को खत्म कराये जाने […]
