ओके::इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर सहियाओं को दी गयी जानकारी

तसवीर: 34 जानकारी देते प्रशिक्षक, 35 उपस्थित सहिया प्रतिनिधि, महगामा प्रखंड के सहिया भवन में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. रांची से आये प्रशिक्षक विवेकानंद प्रसाद ने मौजूद सहियाओं को कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार करने की जानकारी दी. लाभार्थियों क ा नाम पता सहित विभिन्न जानकारी अस्पताल में […]

तसवीर: 34 जानकारी देते प्रशिक्षक, 35 उपस्थित सहिया प्रतिनिधि, महगामा प्रखंड के सहिया भवन में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. रांची से आये प्रशिक्षक विवेकानंद प्रसाद ने मौजूद सहियाओं को कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार करने की जानकारी दी. लाभार्थियों क ा नाम पता सहित विभिन्न जानकारी अस्पताल में जमा कराने का निर्देश दिया. सहियाओं को बताया गया कि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को टीकाकरण की तारीख आदि संबंधी विशेष जानकारी देने का निर्देश दिया.कार्यक्रम के तहत गर्भवती मां व बच्चे को टीकाकरण का लाभ दिया जाना है.कार्यक्रम को लेकर पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम तथा सहिया को भी एकीकृत कर टीकाकरण का लाभ दिये जाने के बारे मे विस्तृत रूप से बताया गया. बताया कि इंद्रधनुष कार्यक्रम को गांव-गांव में सफल बनाया जाना है. सहियाओं को संबंधित पोषक क्षेत्र में अभियान को पूरा करने पर बल दिया. मौके पर सहिया तथा बीटीपी मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >