राधा माधव मंदिर में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

वैशाख पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर राधा माधव मंदिर खरियानी में पाला संकीर्तन का 35वां वर्ष

पथरगामा प्रखंड के बोहा पंचायत के खरियानी राधा माधव मंदिर में शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य पर 24 प्रहर पाला संकीर्तन को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. सापिन नदी से कुल 108 कलश को कन्या द्वारा कलश में जल भरकर शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा के निकलने से पहले बंगाल नवदीप से पधारे पंडित माधव दास ने पूजा अर्चना करायी गयी. इसमें यजमान के रूप में गोपाल मंडल पत्नी कुंती देवी के साथ मौजूद थे. पंडित द्वारा प्रधान कलश की पूजा कराये जाने के पश्चात कलश को लेकर कन्या शोभा यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान श्रद्धालु भक्तजन जय राधे की जय का जयकारे लगाते चल रहे थे. श्रद्धालुओं के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था. इधर कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्या के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह शीतल जल, फल एवं शरबत की व्यवस्था की गयी थी. इसका सेवन कन्याओं ने किया. इधर कलश शोभा यात्रा के राधा माधव मंदिर खरियानी पहुंचते ही पंडित माधव दास द्वारा कलश को मंदिर के चारों तरफ विधि विधान पूर्वक स्थापित किया गया. राधा माधव मंदिर के गोपाल मंडल ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर इस बार 35वां पाला संकीर्तन का आयोजन किया गया है. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >