मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में विश्वनाथ यादव (60) वर्ष घायल हो गये. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरपैंती से आमदांड़ जा रही बस पर चढ़ने के क्रम में वृद्ध का पैर फिसल गया, इस घटना में उसके पैर की हड्डी टूट गयी.
अज्ञात बस मौके का फायदा उठा कर भाग निकला. घायल लीलातरी गांव के रहने वाले बताये जाते हैं. ग्रामीणों क ी मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र में भरती कराया गया. डॉ प्रभात कुमार सिन्हा व डॉ विवेक कुमार द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.
