झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

गोड्डा. रविवार को शिक्षक सदन में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सचिव गोपाल पाठक की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर गोपाल पाठक ने कहा कि जिले में 1066 शिक्षक -शिक्षिकाओं को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री में प्रोन्नति 26 अगस्त 2014 को ही मिल गयी है. वेतन निर्धारण किया जा रहा है. […]

गोड्डा. रविवार को शिक्षक सदन में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सचिव गोपाल पाठक की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर गोपाल पाठक ने कहा कि जिले में 1066 शिक्षक -शिक्षिकाओं को ग्रेड टू से ग्रेड थ्री में प्रोन्नति 26 अगस्त 2014 को ही मिल गयी है. वेतन निर्धारण किया जा रहा है. 1066 शिक्षकों क ो आवंटन की आवश्यकता है. आवंटन की मांग विभाग को अतिशीघ्र करनी चाहिए. नहीं तो शिक्षकों को इस वित्तीय वर्ष में बकाया वेतन राशि से वंचित होना पड़ेगा. मौके पर प्रवक्ता देवनंदन साह, निर्मल कु मार झा, रजनीकांत तिवारी, दीपनारायण मंडल, रामानंद यादव, विनोद प्रसाद शर्मा, विंदेश्वरी मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >