ओके::तीन दिन पूर्व कोयला लदा ट्रक हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

-36 घंटे के बाद पुलिस ने की पुष्टि -कोयला बिहार नहीं साहिबगंज जा रहा था फोलो अप प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना के दरियाचक गांव के पास 11 फरवरी की कोयला लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. 36 घंटे बाद बलबड्डा थाना ने इस बात की पुष्टि की कि ट्रक पर लदा […]

-36 घंटे के बाद पुलिस ने की पुष्टि -कोयला बिहार नहीं साहिबगंज जा रहा था फोलो अप प्रतिनिधि, मेहरमा मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना के दरियाचक गांव के पास 11 फरवरी की कोयला लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. 36 घंटे बाद बलबड्डा थाना ने इस बात की पुष्टि की कि ट्रक पर लदा कोयला चोरी का नहीं था. बताया कि ट्रक साहिबगंज जा रहा था. थाना प्रभारी हरिशंकर प्रसाद के अनुसार 11 फरवरी की शाम छह बजे ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. कोयला भरा ट्रक ललमटिया से साहिबगंज जा रहा था. ललमटिया से कटा डीओ का कोयला प्रमोद कुमार चौधरी का था. थाना प्रभारी हरिशंकर ने ट्रक के कागजात की जांच कर बताया कि कोयला डीओ का था तथा साहिबगंज जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >