विश्व स्तनपान दिवस पर सेविकाओं ने निकाली रैली
गोड्डा : मां का दूध सर्वोतम आहार है. नवजात के जन्म के दो घंटे बाद मां का दूध पीलाना फायदेमंद है. विश्व स्तनपान दिवस पर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने रैली निकाल कर शहरवासियों को जागरूक किया.
रैली फसीया डंगाल मोहल्ले की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका महरून निशा व सहायिका शहनाज के नेतृत्व में निकाली गयी. विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रैली केंद्र पहुंची. यहां उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के फायदे बताये गये.
वहीं आंगनबाड़ी केंद्र सं 2 से सेविका समीमा खातून व सहायिका शबनम की अगुवाई में महिलाओं ने रैली निकाल कर स्तनपान के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया. जन्म के बाद शिशु को गाय–भैंस, पैकेट दूध नहीं पिलानी चाहिए. इससे शिशु का शारीरिक विकास नहीं होता है.
