छह घंटे तक किया मेहरमा–पीरपैंती मुख्य मार्ग जाम
मेहरमा : मंगलवार की सुबह मेहरमा थाना के घोरीचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में अमदांड़ निवासी अजीत कुमार साह (30 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छह घंटे तक सड़क जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी अजय लिंडा ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटाया.
रास्ते में तोड़ा दम
मंगलवार की सुबह अजीत कुमार साह प्रसाद लेकर अपनी बहन के घर लीलातरी से वापस लौट रहा था. मेहरमा–पीरपैंती मुख्य मार्ग कमर गांवा के पास अजीत वाहन से उतर कर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान बेलबड्डा की ओर से तेज गति से आ रही मैजिक वाहन (बीएच 17सी/5753) ने टक्कर मार दी.
इससे अजीत जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने मेहरमा अस्पताल में डॉ पंकज राय ने इलाज किया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
convT�dsP�)�2/span>कुमारकोकामसेहटादियागया.
