तार गिरी, ग्रामीणों ने किया जाम

गोड्डा : नगर थाना के पकड़िया गांव में बुधवार रात हाई टेंशन की तार गिरने से एक गाय की मौत हो गयी. गाय गांव के कृत्यानंद यादव की है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 5:30 बजे से बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गोड्डा–भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इससे लगभग […]

गोड्डा : नगर थाना के पकड़िया गांव में बुधवार रात हाई टेंशन की तार गिरने से एक गाय की मौत हो गयी. गाय गांव के कृत्यानंद यादव की है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 5:30 बजे से बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गोड्डाभागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

इससे लगभग चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा. इस दौरान ग्रामीण मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. वहीं रोड जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआइ एस ओझा, आर शर्मा सदल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे.

ग्रामीणों गांव से गुजरनेवाली जजर्र तार को 24 घंटे में बदलने, पशुपालक को मुआवजा देने, सुरक्षा को लेकर कवर वाली तार तथा जाली लगाने की मांग कर रहे थे. साथ ही मांगें पूरी होने के बाद ही जाम हटाने की बात कही. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी.

दिया आश्वासन, टूटा जाम

इसके बाद वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों से वार्ता की और लिखित रूप से मांग पूरा करने का आश्वासन दिया. साथ ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध हाने के बाद ही मांगें पूरी करने की बात कही गयी. आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम तोड़ दिया.

चार घंटे तक रहा जाम

गाय की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने चार घंटे तक गोड्डाभागलपुर मार्ग को जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई और जाम टूटा. इसमें जिप अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >