अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने दिया धरना, कहा
गोड्डा : समाहरणालय मुख्य द्वार पर मुफस्सिल अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता सुधीर कुमार चौधरी ने की. मौके पर कर्मचारी नेता मदन मोहन मिश्र ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण राज्य के कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है.
सरकार नीति में बदलाव कर कर्मचारियों के वर्षो से लंबित मांगों को पूरा करने का कार्य करे. यदि अब भी सरकारी द्वारा उपेक्षा कर्मचारियों के साथ की गयी तो कर्मचारी एक प्लेटफॉर्म पर आकर आंदोलन करेंगे. श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यो से कर्मचारी उपेक्षित हो रहे हैं. कर्मचारी संघ इसका विरोध करेगी.
ये भी थे मौजूद
रमा कांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, विकास ठाकूर, दिनकर ठाकुर, दिनेश, राजीव, अमित व सैकड़ों कमी उपस्थित थे.
