फिर भी सुरक्षित नहीं हैं शिक्षक

कई शिक्षकों ने दिया था स्थानांतरण का आवेदन गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के मध्य वि पसई में पदस्थापित सहायक शिक्षक शंकर राउत को अज्ञात अपराधियों ने बम मार कर घर से विद्यालय जाने के क्रम में घायल कर दिया था. इस दौरान उनके साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रफुल्ल यादव भी साथ थे. दोनों ने […]

कई शिक्षकों ने दिया था स्थानांतरण का आवेदन

गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के मध्य वि पसई में पदस्थापित सहायक शिक्षक शंकर राउत को अज्ञात अपराधियों ने बम मार कर घर से विद्यालय जाने के क्रम में घायल कर दिया था.

इस दौरान उनके साथ विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रफुल्ल यादव भी साथ थे. दोनों ने स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए आवेदन देते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी. मामले में 29 जून को स्थापना की बैठक में शंकर राउत को डांडे से करीब 60 किमी दूर बसंतराय के सीमावर्ती मध्य विद्यालय धपडा पदस्थापित कर दिया गया. जबकि प्रफुल्ल यादव को मध्य विद्यालय डलावर महगामा भेज दिया गया.

वहीं एक अन्य घटना में दिसंबर माह में पोड़ैयाहाट के सिकटिया ..वि के शिक्षक बलराम मंडल का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था. जिसे पुलिस ने दो दिन बाद मुक्त कराया. श्री मंडल द्वारा स्थानांतरण का आवेदन दिये जाने पर पोड़ैयाहाट से 60 किमी दूर मध्य वि बसंतराय भेज दिया गया.

जबकि कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक विजय कुमार मडैया उदय कांत ने भी विद्यालय के ग्राशिस कमेटी से परेशान मुकदमे में उलझा दिये जाने के बाद स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया.

जिसके बाद विजय मडैया को करीब 70 किमी दूर मध्य विद्यालय श्रीपुर बोआरीजोर प्रखंड और उदय कांत को 60 किमी दूर मेहरमा के वीरनगर भेजा दिया गया. इस संबंध में डीएसइ कमला सिंह ने कहा कि इस मामले में मैं कुछ भी नहीं कर सकता. स्थानांतरण स्थापना द्वारा किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >