ग्रामीणों ने किया घटिया निर्माण का विरोध

मेहरमा : प्रखंड के गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना के निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसका विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना का निर्माण में संवेदक घटिया इंट व सीमेंट का प्रयोग कर रहा है. साथ ही मजदूरों को 145 के […]

मेहरमा : प्रखंड के गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना के निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इसका विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना का निर्माण में संवेदक घटिया इंट सीमेंट का प्रयोग कर रहा है.

साथ ही मजदूरों को 145 के बदले 130 रुपये का ही भुगतान किया जा रहा है. ग्रामीण पप्पू मिश्र, राजेश कुमार, संजय सिन्हा, रामप्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, रजनीश आनंद आदि ने इसका विरोध किया.

मुंशी रामप्रसाद सिंह का कहना है कि काम इंजीनियर के निर्देश के अनुसार काम कराया जा रहा है. इंजीनियर बुद्धिलाल यादव अभी नेपाल में हैं. इस बारे में बगैर निर्माण स्थल आये कुछ भी नही कह सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >