महगामा : बसुआ पंचायत के रबियाडीह गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. इस गांव की आबादी करीब 500 है. यहां के 80 परिवारों में मात्र नौ को इंदिरा आवास मिला है. बीपीएल सूची में मात्र 10 लोगों का नाम है.
गांव के एक भी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला है. सिंचाई की सुविधा के अभाव में फसल भी बरबाद हो जाता है. बारिश नहीं होने से बिचड़ा मर गया. वहीं गांव में मात्र तीन चापानल है. इससे से ही बड़ी आबादी को प्यास बुझानी पड़ती है. ग्रामीण राकेश हांसदा, तालामय किस्कू, सुशीला मरांडी, संझली मरांडी, डोमन हांसदा, मरामय किस्कू आदि का कहना है कि डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं होने से महामारी फैलने का डर सता रहा है.
क्या कहती है मुखिया
मुखिया अनुपम चौधरी कहती है कि आवंटन कम होने के कारण इंदिरा आवास कम ही लोगों को मिल पाया है. फंड के आभाव में विकास बाधित है.
