मृत अधिवक्ता के आश्रितों को मिला चेक

गोड्डा कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ के दिवंगत सदस्य मो हसन उद्दीन की विधवा सफीना हसन को पांच लाख 18 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया. झारखंड एडवोके ट वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के द्वारा उक्त चेक बार एसोसिएशन गोड्डा को भेजा गया था. एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी सिंह, महासचिव योगेशचंद्र झा एवं बार काउंसिल, […]

गोड्डा कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ के दिवंगत सदस्य मो हसन उद्दीन की विधवा सफीना हसन को पांच लाख 18 हजार 500 रुपये का चेक दिया गया. झारखंड एडवोके ट वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के द्वारा उक्त चेक बार एसोसिएशन गोड्डा को भेजा गया था. एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी सिंह, महासचिव योगेशचंद्र झा एवं बार काउंसिल, रांची के सदस्य धमेंद्र नारायण द्वारा सामूहिक रूप से चेक का वितरण किया गया. बार काउंसिल सदस्य धमेंद्र नारायण ने बताया कि सुरेश झा अधिवक्ता के आश्रितों के नाम भी 4 लाख 90 हजार राशि का चेक वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी द्वारा संघ को प्राप्त कराया जा चुका है. आज दिवंगत अधिवक्ता सुरेश झा के पुत्र रवि कुमार झा की उपस्थिति नहीं होने के कारण चेक का वितरण नहीं किया जा सका. मौके पर अधिवक्ता अजीत कु मार सिंह, सीताराम यादव, प्रमोद कुमार पंडित, तनवीर अहमद इरफानी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >