बगैर सूचना के आने पर ग्रामीणों ने किया विरोध

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के हुरार्सी परियोजना के लिये ग्रामीणों के साथ वार्ता को लेकर सोमवार को हरिपुर गांव पहुंचे मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध का कारण बगैर सूचना के गांव पहुंच कर लोगों से वार्ता को लेकर थी. इस दौरान ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक […]

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के हुरार्सी परियोजना के लिये ग्रामीणों के साथ वार्ता को लेकर सोमवार को हरिपुर गांव पहुंचे मुख्य महाप्रबंधक अखिलेश पांडेय का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध का कारण बगैर सूचना के गांव पहुंच कर लोगों से वार्ता को लेकर थी. इस दौरान ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक महाप्रबंधक को घेरे रखा.
एक इंच नहीं देंगे जमीन
ग्रामीणों ने श्री पांडेय सहित पदाधिकारियों के गांव आक र बैठक किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पेशा कानून के तहत गांव में पहले लोगों को सूचना व नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाती है. लेकिन ऐसा नहीं कर कानून को तोड़ने का काम किया गया है. यदि परियोजना अधिकारियों की मंशा इस तरह की रही तो हुर्रासी परियोजना के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे.
लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने
ग्रामीणों द्वारा विरोध के बाद श्री पांडेय ने लिखित आश्वासन में इस बात पर बल दिया कि बगैर सूचना के गांव में किसी भी तरह की बैठक नहीं करेंगे. ग्रामीण माने. ग्रामीणों में मुखिया लीलातरी पंचायत प्रीतमा भारती, दिनेश मुमरू, सोनालाल टुडू, लोविन लोहार, श्याम किस्कू, पुलिस राम हेंब्रम के नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >