चोरी का तीन आरोपित गिरफ्तार

बोआरीजोर : ललमटिया पुलिस ने मंगलवार को बोआरीजोर के निमाकला गांव से तीन चोर को धर दबोचा. थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निमाकला गांव में कार्रवाई की और चोरी के आरोपित सैफुद्दीन अंसारी, नासीर अंसारी, मतीन अंसारी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]

बोआरीजोर : ललमटिया पुलिस ने मंगलवार को बोआरीजोर के निमाकला गांव से तीन चोर को धर दबोचा. थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने निमाकला गांव में कार्रवाई की और चोरी के आरोपित सैफुद्दीन अंसारी, नासीर अंसारी, मतीन अंसारी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि इन्होंने इसीएल क्षेत्र के नया भोड़ाय के भूविस्थापित कैंप से छह एलवेस्टर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से तीन पंखा की चोरी कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >