ओक :: हाइटेंशन तार से झुलसे मोहन को नहीं मिल पायी सरकारी मदद

गरीबी व तंगी में इलाज कराना पड़ रहा महंगातसवीर:22 में जख्म दिखाते मोहन रविदास व मौजूद परिजनप्रतिनिधि,महगामा10 दिन पूर्व महगामा के बसुआ गोचर जमीन पर हाइ टेंशन तार की चपेट में आये मोहन रविदास को अब तक किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली पायी है. गरीबी और तंगी में उसे इलाज कराना महंगा पड़ा […]

गरीबी व तंगी में इलाज कराना पड़ रहा महंगातसवीर:22 में जख्म दिखाते मोहन रविदास व मौजूद परिजनप्रतिनिधि,महगामा10 दिन पूर्व महगामा के बसुआ गोचर जमीन पर हाइ टेंशन तार की चपेट में आये मोहन रविदास को अब तक किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं मिली पायी है. गरीबी और तंगी में उसे इलाज कराना महंगा पड़ा रहा है. मालूम हो कि 10 दिन पहले शौच के लिये जाने के क्रम में मोहन के पीठ पर हाइ टेंशन तार गिर गया था. जिससे झुलस गया. इसके बाद मोहन को सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कोई सरकारी मदद मिल पायी है और न ही विद्युत विभाग की ओर से. मोहन रविदास के परिजनों ने मुआवजा के लिये विद्युत विभाग को दो बार आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. साथ ही बीडीओ से भी मुआवजा की मांग की है.विद्युत विभाग के एसडीओ पर करेंगे एफआइआरविभाग की अनदेखी से परेशान मोहन की पत्नी ने बताया कि मोहन रविदास परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति है. उसके पास इलाज के लिये पैसे नहीं हैं. यदि विभाग द्वारा मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है तो लापरवाही के विरोध में महगामा सव डिवीजन के एसडीओ पर मुकदमा दायर करेंगे. अब उनका परिवार आगे के इलाज का खर्च उठाये जाने में असमर्थ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >