– इस वर्ष 16 मिलियन टन लक्ष्य-इसीएल खदान से सटे सभी गांवों के पुनर्वास को लेकर कार्य तेज प्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना के तकनीकी निदेशक बीआर रेड्डी ने शुक्रवार को राजमहल परियोजना के इसीएल खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में श्री रेड्डी ने परियोजना क्षेत्र से सटे गांव छोटा भोड़ाय, छोटा सिमड़ा, बड़ा सिमड़ा, जीरो प्वाइंट, लोहंडिया बस्ती, भादो टोला, अवी टोला, डहर टोला के अलावा ओसीपी कार्यालय व सीएचपी कार्यालय का निरीक्षण किया. श्री रेड्डी ने बताया कि परियोजना क्षेत्र के इसीएल खदान से सटे सभी गांवों के पुनर्वास को लेकर कार्य तेज कर दिया गया है. जल्द ही सभी गांवों का पुनर्वास कर दिया जायेगा. श्री रेड्डी ने कहा कि दिसंबर माह तक साढ़े दस मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. इस वित्तीय वर्ष में 16 मिलियन टन लक्ष्य पार होने की संभावना है. पिछले वित्तीय वर्ष से इस वित्तीय वर्ष में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वित्तीय वर्ष 2014-15 में आरसीएमपीएल कंपनी द्वारा इसीएल खदान क्षेत्र में कोयला उत्खनन कार्य के अलावा कोयला संप्रेषण का कार्य किया जाना है. कंपनी द्वारा क्रशर प्लांट व ट्रांसपोर्टिंग स्थल के लिए जगह का चयन किया जाना है. इस बात को लेकर चर्चा की जा रही है. श्री रेड्डी ने बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 मंे हुर्रासी परियोजना चालू हो जायेगा. इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस दौरान जीएम एसए राव यादव, मल्लय कुमार घोष, प्रशांत कुमार, बी मजूमदार आदि मौजूद थे……………..तस्वीर: 01 तकनीकी निदेशक बीआर रेड्डी व जीएम एसए राव यादव
ओके::राजमहल परियोजना के तकनीकी निदेशक बीआर रेड्डी ने किया खदान क्षेत्र का निरीक्षण
– इस वर्ष 16 मिलियन टन लक्ष्य-इसीएल खदान से सटे सभी गांवों के पुनर्वास को लेकर कार्य तेज प्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना के तकनीकी निदेशक बीआर रेड्डी ने शुक्रवार को राजमहल परियोजना के इसीएल खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में श्री रेड्डी ने परियोजना क्षेत्र से सटे गांव छोटा भोड़ाय, छोटा सिमड़ा, बड़ा सिमड़ा, […]
