ओके::खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखायी प्रतिभा

तस्वीर: 17 खिलाडि़यों को पुरस्कृत, करते अतिथि, 18 भीड़, 19 मेले में आये लोगपथरगामा. संताल परगना स्थापना समारोह के अवसर पर कुमर्सी खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. प्रतियोगिता के पुरुष तीरंदाजी में मनोज हांसदा, अमीन हेंब्रम को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार व महिला तीरंदाजी में सुनीता […]

तस्वीर: 17 खिलाडि़यों को पुरस्कृत, करते अतिथि, 18 भीड़, 19 मेले में आये लोगपथरगामा. संताल परगना स्थापना समारोह के अवसर पर कुमर्सी खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया. प्रतियोगिता के पुरुष तीरंदाजी में मनोज हांसदा, अमीन हेंब्रम को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार व महिला तीरंदाजी में सुनीता मुर्मू विजयी रहीं. वहीं 1000 मी पुरुष वर्ग दौड़ में सुधीर हेंब्रम व साइमन हेंब्रम ने जीत हासिल किया. 200 मी बालक दौड़ में विकास सोरेन, परशुराम मुर्मू विजयी रहे. 200 मी बालिका दौड़ में प्रियांशु मुर्मू व भवानी मरांडी ने जीत हासिल की. दूसरी ओर क्विज में हीरालाल टुडू व तेवेंद्र सोरेन क्र मश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे.बोआरीजोर ने एक गोल से डुमरिया को हरायावहीं कुमर्सी खेल मैदान में खेले गये फु टबॉल के फाइनल मैच में केसी धनकंुडा बोआरीजोर ने एक गोल से एएससी हरकट्टा डुमरिया को हरा दिया. विजेता टीम को नकद पुरस्कार 30 हजार व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार 20 हजार दिया गया. मैच के रेफरी देवेंद्र मरांडी व प्रकाश हेंब्रम थे.सफल प्रतिभागियों को इन्होंने बांटा पुरस्कारसफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. प्रतिभागियों के बीच समिति के जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव टुडू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार हांसदा, ग्राम प्रधान कारवारी हांसदा, प्रकाश हेंब्रम, सनोती किस्कू, मीना मुर्मू, शिवचरण मुर्मू, मनचन हांसदा, राजेंद्र हांसदा, करण हांसदा आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया. मेला का उठाया लुत्फ कुमर्सी खेल मैदान में संताल परगना के 159 वें स्थापना दिवस के मौके पर मेला का आयोजन किया गया. आस-पास के दर्जनों गांव के आदिवासी युवक -युवती व बच्चों ने मेले का आनंद उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >