मतगणना हॉल में विभिन्न दलों के प्रत्याशी लगा रहे थे चक्कर

गोड्डा : मतगणना का हाल जानने के लिए प्रत्याशियों में अजीब बेचैनी दिख रही थी. प्रत्याशी लगातार हॉल का चक्कर लगाते रहे. महगामा में भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत एवं झाविमो के शाहिद इकबाल मतगणना हॉल में घूमते नजर आये. मतगणना के अंतिम राउंड तक प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी करते नजर आये. पोड़ैयाहाट के प्रदीप […]

गोड्डा : मतगणना का हाल जानने के लिए प्रत्याशियों में अजीब बेचैनी दिख रही थी. प्रत्याशी लगातार हॉल का चक्कर लगाते रहे. महगामा में भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत एवं झाविमो के शाहिद इकबाल मतगणना हॉल में घूमते नजर आये. मतगणना के अंतिम राउंड तक प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के बीच रायशुमारी करते नजर आये. पोड़ैयाहाट के प्रदीप यादव भी मतगणना हॉल का चक्कर लगाते नजर आये. समय-समय पर वे आरओ टेबुल पर बैठे निर्वाचन अभिकर्ता से भी ब्योरा ले रहे थे. हालांकि पोड़ैयाहाट में जीत हार का अंतर आठवें राउंड से ही स्पष्ट हो चला था. बावजूद इसके प्रत्याशी मैदान छोड़ने को तैयार नहीं थे. कोई जीत की गारंटी होने के बाद ही जाने के मूड में था तो कोई पूरे परिणाम के साथ. कड़ाके के ठंड के बावजूद सभी प्रत्याशी अपना हाल जानने में जुटे थे. वहीं गोड्डा में भी भाजपा के निर्वाचन अभिकर्ता, झामुमो के उम्मीदवार आदि मतगणना हॉल का चक्कर लगाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >