भुटभुटिया वाहन पलटने से चार घायल

ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के बुढ़वा बांध के समीप भूटभूटिया वाहन पलट गया. जिसमें चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार भुटभुटिया वाहन धरनीचक से धान लोड कर मेहरमा प्रखंड के खीरोंधा गांव जा रहा था. इसी क्रम में बुढ़वा बांध के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें भटभटिया पर सवार शंकर हरिजन (30 […]

ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के बुढ़वा बांध के समीप भूटभूटिया वाहन पलट गया. जिसमें चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार भुटभुटिया वाहन धरनीचक से धान लोड कर मेहरमा प्रखंड के खीरोंधा गांव जा रहा था.
इसी क्रम में बुढ़वा बांध के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें भटभटिया पर सवार शंकर हरिजन (30 वर्ष) भाजपा मुसहर (12 वर्ष), राकेश मुसहर (13 वर्ष), योगेश मुसहर (25 वर्ष) घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज हरिदेवी रेफरल अस्पताल में कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज कर दिया गया है. घायलों को हाथ-पैर व सिर में चोटें आयी है. सभी घायल धरनीचक के रहने वाले बताये जाते हैं. भटभटिया चालक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल हो जाने से दुर्घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >