रसोई छोड़ आधी आबादी ने भी किया जमकर मतदान

गोड्डा. अब महिलाएं एक-एक वोट की कीमत समझने लगी हैं. शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर आधी आबादी की भीड़ ज्यादा दिखी. रसोई छोड़ महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान कर रही थी. गोड्डा विस क्षेत्र के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाबुपुर बूथ संख्या-135 में महिला मतदाताओं की कतारबद्ध संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक […]

गोड्डा. अब महिलाएं एक-एक वोट की कीमत समझने लगी हैं. शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर आधी आबादी की भीड़ ज्यादा दिखी. रसोई छोड़ महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान कर रही थी. गोड्डा विस क्षेत्र के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाबुपुर बूथ संख्या-135 में महिला मतदाताओं की कतारबद्ध संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक नजर आयी. इस बूथ क्षेत्र की तमाम महिला मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान कर पुरुषों को पछाड़ दिया. खेती कार्य होने के बावजूद भी ग्रामीण महिलाएं खेत-खलिहान छोड़ लोकतंत्र को मजबूत बनाने में लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >