ओके::हर उम्र के मतदाताओं में दिखा उत्साह

तस्वीर: 30 से 32 वोट कर घर जाते उत्साहित मतदातानगर प्रतिनिधि, गोड्डा शनिवार को मतदान के दिन मतदाताओं में काफी उत्साह था. ठंड रहने के बावजूद भी सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे थे. हर उम्र के मतदाताओं में उत्साह दिख रहा था. 65 वर्षीय जनक दुलारी ने वोटर आइडी दिखाते हुए […]

तस्वीर: 30 से 32 वोट कर घर जाते उत्साहित मतदातानगर प्रतिनिधि, गोड्डा शनिवार को मतदान के दिन मतदाताओं में काफी उत्साह था. ठंड रहने के बावजूद भी सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे थे. हर उम्र के मतदाताओं में उत्साह दिख रहा था. 65 वर्षीय जनक दुलारी ने वोटर आइडी दिखाते हुए कहा कि मतदान करने उन्हें काफी अच्छा लगा. वहीं चपरासी मुहल्ला के 70 वर्षीय विपलाल मंडल व सत्यनारायण भगत ने भी वोट देकर अपनी जिम्मेदारी निभायी. गोड्डा बाजार के खुदरा व्यवसायी मो शोहराब ने दुकान खोलने से पहले वोट दिया. उन्होंने कहा कि दुकान तो हर दिन खोलते हैं. मतदान पांच वर्षों में एक बार करने का मौका मिलता है. इसलिए आज सबसे पहले मतदान करेंगे. बाकी काम बाद में करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >