शहरी क्षेत्र में घरों से रूक-रूक कर निकले मतदाता

तस्वीर: 28 बालिका उच्च विद्यालय बूथ पर सुबह कतारबद्ध मतदाता, 29 पति पत्नी मतदान कर खुश होकर जातेनगर प्रतिनिधि,गोड्डाविधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र में मतदाता घरों से रुक-रुक कर निकले. हालांकि शहर के कारगिल चौक स्थित बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 270 व 271 में सुबह 07 बजे ही मतदान शुरू कर दिया गया. ठीक […]

तस्वीर: 28 बालिका उच्च विद्यालय बूथ पर सुबह कतारबद्ध मतदाता, 29 पति पत्नी मतदान कर खुश होकर जातेनगर प्रतिनिधि,गोड्डाविधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र में मतदाता घरों से रुक-रुक कर निकले. हालांकि शहर के कारगिल चौक स्थित बालिका उच्च विद्यालय बूथ संख्या 270 व 271 में सुबह 07 बजे ही मतदान शुरू कर दिया गया. ठीक इससे पूर्व बूथ पर विभिन्न पार्टियों के पोलिंग एजेंट को करीब 70 मॉक पोल कर दिखाया गया. बूथ के पीठासीन पदाधिकारी मो मोजीव उद्दीन ने जानकारी मंे बताया कि समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गयी थी. करीब 09:25 बजे 827 मतदाताओं में से 111 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था. यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बलों की तैनाती देखी गयी. जबकि बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी श्री उद्दीन के साथ प्रथम पोलिंग पदाधिकारी कंुदन प्रसाद साह, द्वितीय पोलिंग पदाधिकारी प्रवीण कुमार साह, तृतीय पोलिंग पदाधिकारी मंजूल सोरेन आदि मतदान कराते देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >