सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर हुई बैठक

– विचार-विमर्श कर तैयारी में जुटी समिति-समिति अध्यक्ष बने डॉ मिश्रगोड्डा कोर्ट. बाबा रत्नेश्वर धाम शिवपुर में कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में उपनयन सह विवाह संस्कार समिति एवं द्विज सेवा समिति की बैठक हुई. उपनयन सह विवाह संस्कार सचिव पंडित काशीनाथ मिश्र ने बताया कि रत्नेश्वरधाम शिवुपर में 30 मार्च 2015 को नि:शुल्क उपनयन संस्कार […]

– विचार-विमर्श कर तैयारी में जुटी समिति-समिति अध्यक्ष बने डॉ मिश्रगोड्डा कोर्ट. बाबा रत्नेश्वर धाम शिवपुर में कैलाश ठाकुर की अध्यक्षता में उपनयन सह विवाह संस्कार समिति एवं द्विज सेवा समिति की बैठक हुई. उपनयन सह विवाह संस्कार सचिव पंडित काशीनाथ मिश्र ने बताया कि रत्नेश्वरधाम शिवुपर में 30 मार्च 2015 को नि:शुल्क उपनयन संस्कार का आयोजन किया जायेगा. संस्कार के लिये एक समिति का गठन किया गया. जिसके अध्यक्ष डॉ बंशीधर मिश्र को चुना गया. समिति द्वारा सामूहिक नि:शुल्क विवाह संस्कार का आयोजन पर भी बल दिया गया. समिति के निखिल कुमार झा, अरविंद कुमार झा उर्फ मंगनी बाबू, दाता झा, हरि ठाकुर, निलेन्दु कुमार झा, नर्मदेश्वर झा, परितोष पाठक, सुभाष मिश्र, जवाहर पाठक व प्रदीप झा को 108 वरूआ का लक्ष्य दिया गया है. आगामी बैठक 28 दिसंबर को रत्नेश्वर धाम शिवपुर में ही दिन के तीन बजे से रखी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >