-सभी थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों को दिये कई निर्देश-लंबित कांडों के निष्पादन व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को कहाप्रतिनिधि, गोड्डापुलिस कार्यालय में बुधवार की देर शाम एसपी अजय लिंडा ने अपराध की समीक्षा की. इस मौके पर पुलिस कप्तान श्री लिंडा ने क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा. एसपी श्री लिंडा ने विस चुनाव को लेकर विशेष पेट्रोलिंग व चौकसी बरतने के निर्देश दये. वारंटियों की धर-पकड़ करने के भी निर्देश दिये गये. चुनाव में आने वाले नेताओं के सुरक्षा के लिए विशेष चौकसी बरतने को कहा गया. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों का निष्पादन करने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया. थाना प्रभारियों को चुनाव ड्यूटी में बाहर से आ रहे पुलिस बल व पदाधिकारियों को रहने आदि की व्यवस्था कराने को कहा गया. इस दौरान डीएसपी मुख्यालय अजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार सहित सभी थाना के इंस्पेक्टर व पुलिस पदाधिकारी व रीडर सूरज कुमार वर्मा शामिल थे.————————————————तसवीर: 18 समीक्षा करते एसपी साथ में एसडीपीओ व डीएसपी, 19 मौजूद इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी
ओके::फ्लैग-अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा
-सभी थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों को दिये कई निर्देश-लंबित कांडों के निष्पादन व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को कहाप्रतिनिधि, गोड्डापुलिस कार्यालय में बुधवार की देर शाम एसपी अजय लिंडा ने अपराध की समीक्षा की. इस मौके पर पुलिस कप्तान श्री लिंडा ने क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर व थाना […]
