श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

भक्ति से सरोबोर हुआ प्रखंडतस्वीर : 01 व 02 कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व महिलाएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा बुधवार को सदर प्रखंड के भेड़ा गांव से शोभा यात्रा निकाली गयी. भेड़ा गांव के बजरंगबली स्थान से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याओं […]

भक्ति से सरोबोर हुआ प्रखंडतस्वीर : 01 व 02 कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं व महिलाएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा बुधवार को सदर प्रखंड के भेड़ा गांव से शोभा यात्रा निकाली गयी. भेड़ा गांव के बजरंगबली स्थान से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों कुंवारी कन्याओं व महिलाएं शामिल हुई. शोभा यात्रा गांव से प्रारंभ होने के बाद कझिया नदी होते हुए चपरासी मुहल्ला, कारगिल चौक, न्यू मार्केट चौक, हटिया चौक होकर शिवगंगा पहुंची. यहां विधि विधान से मंत्रोचार के बीच महिला व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश में जल भरा गया. पुन: कलश शोभा यात्रा भेड़ा गांव के बजरंबली स्थान पहुंचा. यहां विधि-विधान के साथ मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना किया गया. बताया कि भेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 10 से 16 दिसंबर तक किया जायेगा. यहां वृंदावन धाम से बतौर कथावाचक शशी प्रभा श्रद्धालुओं को प्रवचन का अमृतपान करायेगी. दो पालियों में प्रवचन का आयोजित किया जायेगा. इसके पूर्व दो दिनों तक अखंड संकीर्तन का आयोजन सोमवार व मंगलवार को संपन्न हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >