आसनबन्ना गांव में दो वर्ष से बिजली नहीं, विभाग भेज रहा बिल

बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के आसनबन्ना गांव में बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में ट्रांसफॉर्मर लगा था. दो माह के बाद ही अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ली गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कई […]

बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के आसनबन्ना गांव में बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांव में ट्रांसफॉर्मर लगा था. दो माह के बाद ही अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफॉर्मर चोरी कर ली गयी. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गयी. लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी ट्रांसफॉर्मर लगवाने की दिशा में पहल नहीं की. ग्रामीण जेठके मरांडी, तलवा हांसदा, संझला सोरेन, बीटीमय मरांडी, जीतराम बेसरा, फुलचंद लोहार आदि ने बताया कि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है. ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है. लेकिन विभाग प्रत्येक माह बिल भेज रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >