-संताल परगना प्रभारी ने तैयारियों की समीक्षाप्रतिनिधि, गोड्डाबुधवार को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के संताल परगना प्रभारी बीडी शर्मा ने तीनों विस में भाजपाइयों द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की. चुनाव प्रभारी ने चुनाव को लेकर बनाये गये कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान गोड्डा विस चुनाव को लेकर संचालन समिति में 35 नये कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया. गठित संचालन समितियों के बीच कार्यों का बंटवारा कर काम करने का निर्देश दिया गया. श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिये उत्साह भरते हुए काम के तौर तरीकों को बताया. बैठक में जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से झंडा, बैनर लगाये जाने आदि पर भी चर्चा की. इस दौरान चुनाव संयोजक राजेश झा, अरुण साह, मुनचुन झा, नूतन तिवारी, सियाराम भगत, चक्रधर यादव, दिवाकर यादव, कृष्ण कन्हैया, प्रेमनंदन मंडल, आजसू नेता देवेंद्र महतो, लोजपा नेता अर्जुन मंडल आदि उपस्थित थे.
भाजपा के चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक
-संताल परगना प्रभारी ने तैयारियों की समीक्षाप्रतिनिधि, गोड्डाबुधवार को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के संताल परगना प्रभारी बीडी शर्मा ने तीनों विस में भाजपाइयों द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की. चुनाव प्रभारी ने चुनाव को लेकर बनाये गये […]
