-ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ-गांव में न बिजली है न पेयजल की सुविधा, स्वास्थ्य सेवा भी बदहालप्रतिनिधि, बोआरीजोर डुमरिया पंचायत क्षेत्र के आद्रो गांव में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. यह गांव आदिवासी बहुल है. गांव के लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार आद्रो गांव में करीब 40 घर हैं. गांव की आबादी करीब एक हजार है. गांव के गरीब ग्रामीणों का जीवन बहुत कष्ट में बीत रहा है. ठंड के कपड़े भी उनके तन पर नहीं हैं. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है. क्या कहते है ग्रामीण ग्रामीण गुलिया पहाडि़या, शंभू मालतो, डबरू मालतो, तालाबाबू टुडू, देवेन मालतो, वीरेंद्र पहाडि़या आदि ने बताया कि आद्रो में सभी ग्रामीण बीपीएल रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले हैं. बावजूद गांव में सैकड़ों ग्रामीणों के नाम बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है. गांव में केवल 10 लोगों के नाम ही बीपीएल सूची में है. गांव के 43 लाभुकों में से केवल आठ लोगों को ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रहा है. गांव में एक ही कुआं है. गांव में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है. ———————” मूलभूत सुविधा के लिये पहल जारी है. जल्द ही गांव में चापानल लग जायेगा. बिजली व्यवस्था के लिये पत्राचार करेंगे.”-सुषमा मुर्मू, मुखिया.———————————————————————————————————तस्वीर : 19 समस्या बताते ग्रामीण
ओके::आद्रो गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित
-ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ-गांव में न बिजली है न पेयजल की सुविधा, स्वास्थ्य सेवा भी बदहालप्रतिनिधि, बोआरीजोर डुमरिया पंचायत क्षेत्र के आद्रो गांव में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. यह गांव आदिवासी बहुल है. गांव के लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार […]
