ओके::फ्लैग-विस चुनाव: डीसी ने की प्रेस वार्ता देकर दी जानकारी

–आज प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी होगी–छह दिसंबर को नाम वापसी व प्रत्याशियों को सिंबल बांटा जायेगा–जोरदार ढंग से चलता रहेगा मतदाता जागरूकता अभियान संवाददाता, गोड्डाविधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन के बाद बुधवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान डीसी श्री शर्मा ने बताया कि जिले के तीन […]

–आज प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी होगी–छह दिसंबर को नाम वापसी व प्रत्याशियों को सिंबल बांटा जायेगा–जोरदार ढंग से चलता रहेगा मतदाता जागरूकता अभियान संवाददाता, गोड्डाविधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के नामांकन के बाद बुधवार को डीसी राजेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान डीसी श्री शर्मा ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा में क्रमश: पोड़ैयाहाट, गोड्डा एवं महगामा में कुल 44 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया है. पोड़ैयाहाट व गोड्डा में क्रमश: 15-15 तथा महगामा में कुल 14 प्रत्याशियों ने परचा भरा है. डीसी श्री शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रत्याशियों के नामों की स्क्रूटनी होगी. वहीं छह दिसंबर को नाम वापसी और प्रत्याशियों को सिंबल बांटा जायेगा. गुरुवार को 11 बजे से पहले वैसे प्रत्याशी जिसने अब तक अपना हलफनामा नहीं डाला है, दे पायेंगे. इस दौरान उप निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार, डीपीआरओ विकास हेंब्रम आदि उपस्थित थे. मतदाता जागरूकता को चलेगा जोरदार अभियान डीसी श्री शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं. गैस सिलिंडर में स्टिकर चिपकाने के साथ पतंगबाजी, साइकिल रेस, नुक्कड़, दौड़ आदि का आयोजन किया जा रहा है. ————————————————-तसवीर-40 में डीसी राजेश शर्मा एवं उप निर्वाची पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >