ओके::कस्तूरबा विद्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी

पथरगामा. प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बुधवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. विद्यालय की शिक्षिका व छात्राओं ने प्रथम राष्ट्रपति की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर शिक्षिका अनिता कुमारी ने सभी छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी. डॉ प्रसाद […]

पथरगामा. प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बुधवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. विद्यालय की शिक्षिका व छात्राओं ने प्रथम राष्ट्रपति की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर शिक्षिका अनिता कुमारी ने सभी छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी. डॉ प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके बताये गये मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान शिक्षिका सुदिप्ता किस्कू, बिजली रानी, कल्याणी त्रिवेदी सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी. ———————————————तस्वीर : 15 पुष्प अर्पित करती शिक्षिका व छात्राएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >