डीसी के निर्देश पर सहायक शिक्षक निलंबित

महागामा. डीसी के निर्देश पर मध्य विद्यालय नयानगर में प्रतिनियुक्त शिक्षक भुदेव साह को निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर श्री साह को निलंबित किया गया है. बीइइओ जियारूल इसलाम ने जानकारी में बताया कि पिछले दिनों डीइओ महीप सिंह द्वारा विद्यालय का जांच किया गया था. जांच के क्रम में बिना […]

महागामा. डीसी के निर्देश पर मध्य विद्यालय नयानगर में प्रतिनियुक्त शिक्षक भुदेव साह को निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर श्री साह को निलंबित किया गया है. बीइइओ जियारूल इसलाम ने जानकारी में बताया कि पिछले दिनों डीइओ महीप सिंह द्वारा विद्यालय का जांच किया गया था. जांच के क्रम में बिना सूचना के विद्यालय से गायब रहने, मध्याह्न भोजन बंद रहने एवं नामांकित बच्चों की तुलना में उपस्थिति कम रहने के कारण तत्काल प्रभाव से श्री साह को निलंबित किया गया है. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय पड़रिया के सहायक शिक्षक भुदेव साह वर्तमान में मध्य विद्यालय नया नगर में प्रतिनियुक्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >