सड़क दुर्घटना में इसीएल कर्मी घायल

महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में इसीएल कर्मी महेंद्र साह घायल हो गये. पचास वर्षीय श्री साह अपनी बाइक से डहुआ अपने घर जा रहे थे. दुर्घटना देर शाम की बतायी जाती है. मोहनपुर पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही चार चक्का वाहन के हेडलाइट […]

महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में इसीएल कर्मी महेंद्र साह घायल हो गये. पचास वर्षीय श्री साह अपनी बाइक से डहुआ अपने घर जा रहे थे. दुर्घटना देर शाम की बतायी जाती है. मोहनपुर पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही चार चक्का वाहन के हेडलाइट की रौशनी से श्री साह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे. इस कारण उन्हें गंभीर रूप से चोट आयी है. आस-पास से जुटे लोगों ने घायल इसीएल कर्मी को इलाज के लिए महागामा रेफरल अस्पताल पहंुचाया. अस्पताल के चिकित्सक अनिल मरांडी द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद घायल कर्मी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >