छठे दिन सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रतिनिधि, गोड्डा नामांकन के छठे दिन सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. महगामा -18 विस से भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत समेत बसपा के जवाहरलाल यादव व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पप्पू जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी एबीइ खालको के समक्ष दो-दो सेट में परचा दाखिल किया. वहीं गोड्डा विस-17 से दो निर्दलीय प्रत्याशियों में […]

प्रतिनिधि, गोड्डा नामांकन के छठे दिन सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया. महगामा -18 विस से भाजपा प्रत्याशी अशोक भगत समेत बसपा के जवाहरलाल यादव व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पप्पू जायसवाल ने निर्वाची पदाधिकारी एबीइ खालको के समक्ष दो-दो सेट में परचा दाखिल किया.

वहीं गोड्डा विस-17 से दो निर्दलीय प्रत्याशियों में शहादत अंसारी व निरंजन यादव ने क्र मश दो सेटों में निर्वाची पदाधिकारी गोरांग महतो के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया. जबकि पोड़ैयाहाट 16 विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के निभा जायसवाल व समता पार्टी से तहरीम अंसारी ने परचा भरा है. दोनों प्रत्याशियों ने क्रमश: तीन सेटों में परचा दाखिल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >