पांच इसीएल कर्मियों को दी गयी विदाई

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी सभागार में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जीएम एमके राव ने की. इसमें इसीएल के पांच कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी. जीएम श्री राव ने कर्मी आरसी ठाकुर, एनके सिंह, एनएन सिंह, रामरतन राम, बुटन पंडित को पुष्पगुच्छ भेंट कर व […]

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी सभागार में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जीएम एमके राव ने की. इसमें इसीएल के पांच कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गयी.

जीएम श्री राव ने कर्मी आरसी ठाकुर, एनके सिंह, एनएन सिंह, रामरतन राम, बुटन पंडित को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ा कर विदाई दी. श्री राव ने कहा कि विदाई की बेला दुखदाई होती है. इन कर्मियों द्वारा इसीएल को अपना आउटपुट व इनपुट दिया गया है. इनके कार्यो की सराहना जितनी की जाये कम है. मौके पर इसीएल पदाधिकारी के शशि धरन, एमपी वर्णवाल, शशिप्रभा हांसदा, अक्षय मिश्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >